धनतेरस का त्यौहार खरीदारी के लिए विशेष महत्वपूर्ण माना गया है इस बार धनतेरस 5 नवंबर दिन सोमवार, नरक चतुर्दशी 6 नवंबर, दीपावली 7 नवंबर, गोवर्धन पूजा 8 नवंबर तथा भैया दूज 9 नवंबर मनाया जाएगा | कार्तिक महीने में मनाया जाने वाला दीपावली का त्यौहार धनतेरस से ही इसकी शुरुआत मानी जाती है | धनतेरस को ‘धनवंतरि त्रयोदशी’ भी कहते हैं इस दिन धन्वंतरी भगवान, कुबेर तथा माता लक्ष्मी की पूजा होती है | इस शुभ त्योहार पर सोना चांदी, बर्तन एवं झाड़ू जैसी चीजों को खरीदना अत्यंत शुभकारी माना जाता है |
आइए जानते हैं कि धनतेरस पर क्या चीजें खरीदनी चाहिए:
बता दें कि धनतेरस पर झाड़ू की खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि झाड़ू में लक्ष्मी जी का वास होता है तथा झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है| झाड़ू अमीर-गरीब कोई भी नही सकता है | ऐसा माना जाता है क्योंकि झाड़ू घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है तथा नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है |
- धनतेरस के दिन आप दिवाली पर पूजा के लिए गणेश तथा लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीद सकते हैं |
- इस दिन सोने चांदी के वस्तुएं एवं आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है|
- अगर आप कपड़ा खरीदना चाहते हैं तो लाल तथा सफेद रंग के कपड़े खरीदना भी शुभ माना जाता है |
- इस दिन को स्टील तथा पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए तथा कांच तथा एल्युमीनियम के बर्तनों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए |
- इस दिन घर तथा प्रॉपर्टी खरीदना भी शुभ माना जाता है तथा कुछ लोग बैंक में अकाउंट भी खुल जाते हैं|
- इस दिन आप कोई वाहन अथवा इलेक्ट्रॉनिक सामान, टीवी, मोबाइल तथा अन्य कोई सामान खरीद सकते हैं क्योंकि यह दिन खरीदारी के लिए शुभ माना गया है|
- महिलाओं के लिए अपने श्रंगार की चीजें खरीदना शुभ माना गया है |
- महात्मा ,ब्राह्मण एवं पुजारी इस दिन रुद्राक्ष की माला खरीद सकते हैं |
- धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदना शुभ माना गया है क्योंकि इसे आप माता लक्ष्मी एवं गणेश की पूजा में चढ़ा सकते हैं |
- एक दिन आप दिवाली के लिए अपने दोस्त तथा परिवारजनों के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं |